-दुर्ग निगम ने मोबाइल टावर संचालकों को थमाया नोटिस बिजली कट सकती है
-नवीनीकरण के बिना चल रहे टावर अब नहीं बचेंगे, निगम करेगा जप्ती की कार्रवाई
दुर्ग । नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने डाटा सेंटर दुर्ग में राजस्व विभाग, लायसेंस विभाग में वसुली एवं वसुली पर की कार्यवाही के संबंध में समीक्षा बैठक आहुत की । उक्त बैठक में राजस्व वसुली लक्ष्य के अनुरूप नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा आयुक्त द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि नगर निगम दुर्ग क्षेत्रान्तर्गत स्थापित मोबाईल टावरों का विगत कई वर्षों से नवीनीकरण नही होने से मोबाईल टावर संचालको द्वारा अवैध रूप से बैगर नवीनीकरण के संचालन किया जा रहा है, जो कि नियमों के विपरीत है, साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ मोबाईल टावर अवैध रूप से बिना निगम से अनुमति प्राप्त किये संचालित किया जा रहा है। सभी प्रकार के मोबाईल टावर संचालको को नोटिस दिया जा रहा है, कि वे अवैध मोबाईल टावर को वैध कराने / नवीनीकरण कराने हेतु निगम के लायसेंस शाखा में संपूर्ण दस्तावेज 7 दिवस के भीतर जमा कर अवैध टावरो को वैध कराने की कार्यवाही करा लेवे अन्य मोबाईल टावरो को चिन्हकित कर बिजली कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही करते हुए भूमि स्वामी / भवन स्वामी के विरूध्द भी कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। जिसके लिये मोबाईल टावर संचालक स्वयं जिम्मेदार होगें। आयुक्त ने सभी मोबाईल टावर संचालको से अपील की है, कि निर्धारित समय पर निगम से अनुमति प्राप्त करे अन्यथा निगम मोबाईल टावरो को जप्त करने की कार्यवाही करेगी।
समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारी आर के बोरकर, सहायक राजस्व अधिकारी थान सिंह यादव, राजस्व उपनिरिक्षक निशांत यादव, संजय मिश्रा एवं सभी सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.