दुर्ग (मोरज देशमुख)। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आज शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। सेवा सहकारी सोसायटी चंदखुरी तथा तिरगा – दोनों सोसायटियों में पारंपरिक रीति से भगवान बलराम जी और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर खरीदी का आरंभ हुआ। किसानों में खरीदी के पहले दिन को लेकर उत्साह देखा गया।
सेवा सहकारी सोसायटी चंदखुरी में धान खरीदी का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन का जन्मदिन भी मनाया गया, जहां मंच पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
.jpeg)
-तिरगा सोसायटी में पूजा, पौधारोपण और पारदर्शी खरीदी का संदेश ..
सेवा सहकारी समिति मर्यादित तिरगा में भी 15 तारीख को धान खरीदी की शुरुआत की गई। भगवान बलराम जी और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा के बाद शुभारंभ किया गया। साथ ही किसान एवं सहकारिता नेता प्रीतपाल बेलचंदन के जन्मदिवस पर परिसर में उनकी माता के नाम पर रुद्राक्ष का पौधारोपण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रीतपाल बेलचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि—
“धान खरीदी पूरी तरह पारदर्शी और ईमानदारी से होनी चाहिए। किसानों की समृद्धि के लिए राज्य शासन की हर योजना का लाभ समय पर दिलाना हमारा संकल्प है।” तिरगा सोसायटी के कार्यक्रम में अध्यक्षता समिति अध्यक्ष देव सिंह ठाकुर ने की।
.jpeg)
विशेष अतिथि के रूप में— ग्राम सरपंच घसिया राम देशमुख, शाला विकास समिति अध्यक्ष युवराज देशमुख, पूर्व जिला पंचायत कृषि सभापति मुकेश बेलचंदन, सांसद प्रतिनिधि व पूर्व जनपद सदस्य भूपेंद्र बेलचंदन, विधायक प्रतिनिधि टिकेश्वर दिल्लीवार, समिति प्रबंधक श्री साहू, उपसरपंच सुखीत राम ढीमर, पूर्व सरपंच नंद कुमार देशमुख, विनय ठाकुर, घनश्याम देशमुख, एमन देशमुख, महेश्वर यादव, पंच शिव देशमुख, बूथ अध्यक्ष मोहन देशमुख, फिरोज बेलचंदन, कमल नारायण बेलचंदन, नारायण देशमुख, उमेश देशमुख, निर्भय बेलचंदन, ताम्रध्वज दिल्लीवार, कुशल देशमुख, पारस देशमुख, वरिष्ठ मदनलाल देशमुख, शत्रुघ्न देशमुख, चिमनलाल देशमुख, मोहन ठाकुर, पुनाराम देशमुख, केजऊ निषाद सहित ग्राम झोला से जैन कुमार देशमुख, उत्तरा देशमुख, भक्ता देशमुख, अश्वनी अमृत, चंद्रप्रकाश बेलचंदन, पवन सिन्हा, रोहन देशमुख, ओंकार निषाद, तोरण देशमुख, दुखित अमृत तथा बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ग्राम सरपंच घसिया राम देशमुख द्वारा किया गया।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.