कलाकारों की एकजुटता एवं चिन्हारी कार्ड की मांग पर हुआ गहन विचार-विमर्श ..
दुर्ग। छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ एवं छत्तीसगढ़ कलाकार सेवा समिति के बैनर तले ग्राम अंजोरा, जिला दुर्ग में राज्य स्तरीय आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर के कलाकारों को एकजुट कर सक्रिय रूप से संगठनात्मक कार्य को सशक्त बनाना था।
बैठक में शासन से कलाकार चिन्हारी कार्ड जारी करने, प्रशासनिक स्तर पर कलाकारों को कार्य प्रदान करने तथा राज्य स्तरीय कलाकार राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित करने के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष देवानंद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बाबा सिन्हा, दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रवीण वासनिक, बस्तर जिला अध्यक्ष प्रहलाद, धमतरी जिला अध्यक्ष राजकुमार, रायपुर संरक्षक परम यादव, राजनांदगांव से देवा रंगारी, संरक्षक बाबा भैय्या, दुर्ग कोषाध्यक्ष विनय ताम्रकार, कानूनी सलाहकार रमन गौतम, मीडिया प्रभारी महेश राव एवं रवि गौर सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में कलाकारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने एवं शासन-प्रशासन के समक्ष उनकी मांगों को प्रभावी ढंग से रखने पर सहमति व्यक्त की गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.