ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 हितग्राहियों की निकली लॉटरी

25906112025111134whatsappimage2025-11-06at4.40.02pm.jpeg

-गणपति विहार की श्रीमति जहिदा बेगम को मिला आधिपत्य पत्र
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी घटक) के तहत नगर निगम क्षेत्र की चार प्रमुख साइट गणपति विहार, सरस्वती नगर, गोकुल नगर एवं मां कर्मा में निर्मित आवासों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया जारी है। आकर्षक डिज़ाइन और कम कीमत में शहर के भीतर बने ये मकान नागरिकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर रहे हैं।
नगर निगम के अनुसार, इन स्थलों पर हितग्राहियों द्वारा निरंतर आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदकों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। इसी क्रम में आज महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य, पार्षदों और अधिकारियों की उपस्थिति में कुल 11 हितग्राहियों की लॉटरी निकाली।
इनमें गणपति विहार से 3, गोकुल नगर से 3, सरस्वती नगर से 3 और मां कर्मा साइट से 2 हितग्राही शामिल हैं। चयनित हितग्राहियों ने योजना की प्रथम किश्त राशि पहले ही जमा कर दी थी। हितग्राहियों को शेष राशि 9 माह के भीतर जमा करने की समयसीमा दी गई है। पूरी राशि 10 माह के भीतर जमा करने पर ही आधिपत्य पत्र प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर  शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन,देवनारायण चंद्राकर,सरिता चंद्राकर, सावित्री दमाहे,रेखा बंजारे,रंजीता पाटिल,सुरुचि उमरे,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,सचिन ताम्रकर सहित अन्य मौजूद रहें।कार्यक्रम के दौरान गणपति विहार की श्रीमति जहिदा बेगम को सम्पूर्ण राशि जमा करने के उपरांत आधिपत्य पत्र प्रदान किया गया। अपने नए घर का सपना पूरा होने पर सभी हितग्राही अत्यंत उत्साहित और प्रसन्न नजर आए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.