-जय आनंद मधुकर रतन भवन में ज्ञान ध्यान सिखने और चातुर्मास में विशेष सहयोग करने वालों का हुआ अभिनंदन
-श्रीमती किरण देवी संचेती ने साध्वी मंडल को79 उपवास की तपस्या की भेंट
दुर्ग। चार माह तक चातुर्मास में ज्ञान ध्यान त्याग तपस्या जप अनुष्ठान की अलख जगाने वाले साध्वी समुदाय का कल अंतिम प्रवचन हुआ। कल आयोजित हुई धर्मसभा में चातुर्मास में विशेष सहयोग करने वाले, धार्मिक ज्ञान सीखने वालों का स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें नेमीचंद चोपड़ा , सूरजमल कांकरिया, नवीन संचेती, नितिन संचेती का धर्म सभा में अभिनंदन किया गया।
जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में आयोजित धर्मसभा में श्रमण संघ महिला मंडल एवं जय आनंद मधुकर रतन पाठशाला के बच्चों ने गीतों से भावनात्मक प्रस्तुति दी। कृतज्ञता सभा में निर्मल बाफना, प्रवीण श्री श्रीमाल, पारसमल संचेती, नीलम बाफना ,दिनेश बाफना, यश चंचल ,रतन बोहरा, रचिता श्रीश्रीमाल ,प्रकाश रतन बोहरा ने भी अपने भाव रखे।
.jpeg)
चातुर्मास लगने के साथ ही जय आनंद मधुकर रतन भवन बांदा तालाब दुर्ग में नवकार महामंत्र नवपद जी का जब अनुष्ठान प्रारंभ हो गया था तभी दो चांदी के कलश स्थापित किए गए थे। अभिमंत्रित कलश डालचंद जी सुराणा परिवार एवं प्रवीण जी श्री श्रीमाल परिवार को अभिमंत्रित कलश प्रदान किया गया जिसकी वे बोली लिए थे।
स्वध्यायी श्रीमती किरण देवी संचेती का 79 उपवास की उग्र तपस्या पर श्रमण संघ परिवार ने हर्ष और उल्लास के वातावरण में चातुर्मास के अंतिम दिवस पर अभिनंदन किया। अपने जीवन काल में श्रीमती संचेती ने की मासक्षमण की तपस्या सम्पन्न की हे साध्वी समुदाय श्रमण संघ परिवार के सदस्यों के साथ पहुंच कर उनके आपापुरा निवास में मंगल पाठ सुना कर भीक्षा ग्रहण की। श्रीमती किरण देवी संचेती के तपस्या का पारणा न करते हुए अभी अपनी तपस्या जारी रखने के भाव व्यक्त किया है। धर्म सभा का संचालन संघ के मंत्री राकेश संचेती तथा टीकम छाजेड़ ने किया। श्रमण संघ के अध्यक्ष धर्मचंद लोढ़ा, ने संघ के उत्थान और अधिक समर्पण लाने अपने भाव व्यक्त किया।

जयमल जी महाराज की दीक्षा जयंती 2 सामायिक व एकासना तप के साथ मनाई जाएगी ...
साध्वी समुदाय के सानिध्य में आचार्य सम्राट जयमल जी महाराज की दीक्षा जयंती दो सामायिक एवं एकासना तप के साथ महावीर भवन महावीर कलोनी में गुणानुवाद सभा के रूप में मनाई जा रही है। संघ के अध्यक्ष धर्मचंद लोढ़ा एवं मंत्री राकेश संचेती ने सभी वर्ग के लोगों से उपस्थिति का आह्वान किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.