राष्ट्रीय

जिला स्तरीय राज्योत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ

607041120251446171000327275.jpg

- विधायक श्री कोर्सेवाड़ा और खादी एवं ग्रोमोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री पांडे हुए शामिल
दुर्ग।
जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में प्रदेश के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष  राकेश पाण्डेय ने की।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डोमन कोर्सेवाड़ा ने राज्योत्सव के रजत जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिला विकास की दिशा में बहुत आगे निकल गया है।

Image after paragraph

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की कार्ययोजना को प्रदेश में साकार करना है। प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों में काम कर रही है। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना, अयोध्या तीर्थ यात्रा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, 31 सौ रुपये दर से किसानों की धान खरीदी और आयुष्मान योजना को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया।
छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

Image after paragraph

उन्होंने राज्य गठन पश्चात प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत अधोसंरचना के विकास पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ उठाये। इससे पूर्व अतिथियों ने विभागीय स्टालों का अवलोकन कर उपलब्धियों की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.