बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए हवाई और रेल विस्तार की भूमिका अहम :सांसद महेश कश्यप
जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित रेल विस्तार संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय रेल संपर्क, बस्तर से विशाखापट्टनम के बीच रेल मार्गों के सुदृढ़ीकरण तथा नई परियोजनाओं की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भी सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में बस्तर क्षेत्र में हवाई सेवाओं के विस्तार एवं विकास पर विचार-विमर्श किया गया।
सांसद महेश कश्यप ने कहा बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए रेल और हवाई संपर्क दोनों ही आवश्यक हैं। शीघ्र ही इन विषयों पर ठोस पहल और परिणाम देखने को मिलेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.