छत्तीसगढ़

जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस के बाहर अज्ञात नकाबपोशों ने चलाई गोली

949281020251615481000291551.jpg

-हमले में दो लोग हुए घायल, इलाके में मचा हड़कंप
बिलासपुर।
जिले के मस्तूरी क्षेत्र में मंगलवार शाम सनसनीखेज गोलीकांड की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह के निजी ऑफिस के सामने फायरिंग कर दी। इस हमले में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। फिलहाल दोनों घायलों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब नितेश सिंह के पर्सनल ऑफिस के बाहर कुछ लोग मौजूद थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश हमलावर बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और अचानक दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से नितेश सिंह के रिश्तेदार चंद्रकांत सिंह ठाकुर और कर्मचारी राजू ठाकुर घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। गोलीबारी की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मस्तूरी और तोरवा थाने की टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए पूरे तोरवा-मस्तूरी क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है। सभी थानेदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। फॉरेंसिक टीम और साइबर यूनिट को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, यह भी जांच की जा रही है कि फायरिंग का कारण पुरानी रंजिश, राजनीतिक विवाद या व्यक्तिगत दुश्मनी तो नहीं है। एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। इस घटना के बाद से मस्तूरी इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.