-सिंधिया नगर, शक्ति नगर और शीतला तालाबों में छठी मैया की पूजा संपन्न
दुर्ग। आस्था, श्रद्धा और पवित्रता के प्रतीक महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग की मेयर अलका बाघमार ने शहर के प्रमुख घाटों सिंधिया नगर, शक्ति नगर और शीतला मंदिर तालाबों में पहुँचकर छठी मैया की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित कर नगर एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। मेयर बाघमार ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति की जीवंत मिसाल है। यह पर्व नारी शक्ति, पर्यावरण और आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें शुद्धता, अनुशासन और समर्पण की भावना सिखाता है।
.jpeg)
नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। घाटों पर छठी मैया के गीतों और भजनों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय रहा। महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में फल-सुपारी, ठेकुआ और दीप लेकर पूजा में सम्मिलित हुईं। शाम को सूर्यास्त और सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के समय घाटों पर दीयों की लौ और श्रद्धा की आभा से अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, पार्षद विद्यावती सिंह, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, मनोज सोनी, अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मेयर बाघमार के साथ मिलकर छठी मैया से नगर की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मेयर ने कहा “छठी मैया की पूजा हमें प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति सम्मान का भाव सिखाती है। नगरवासियों की यही श्रद्धा और एकता दुर्ग को एक आदर्श शहर बनाती है।”
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.