ब्रेकिंग

गौवर्धन पूजा पर महापौर अलका बाघमार ने की गौ माता की पूजा-अर्चना, यादव समाज को दी शुभकामनाएं

396231020250917121000265667.jpg

दुर्ग। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर यादव संघ मित्र कल्याण मंडल, जिला दुर्ग द्वारा श्री गहिरा गुरु धाम यादव सांस्कृतिक भवन में विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने यादव समाज के सदस्यों के साथ मिलकर गौ माता को खिचड़ी खिलाई और विधि-विधान से गोवर्धन पूजा संपन्न की। तत्पश्चात उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की आदमकद प्रतिमा का पूजन कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की लगभग तीन करोड़ जनता के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में यादव संघ मित्र कल्याण मंडल, जिला दुर्ग के अध्यक्ष कमलेश यादव ने यादव सांस्कृतिक भवन में महिला एवं पुरुष शौचालय तथा शुद्ध पेयजल व्यवस्था हेतु पाँच लाख रुपये की मांग रखी। इस पर महापौर श्रीमती बाघमार ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि,  “जब तक राऊत के दोहा और बाजा नहीं बजते, तब तक देवारी तिहार अधूरा रहता है। यादव श्रेष्ठ भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन धारण का प्रसंग सहकारिता का अद्भुत उदाहरण है। आप सभी सहकारिता और सरकारी योजनाओं से जुड़कर सशक्त बनें। यादव समाज आज हर क्षेत्र में अग्रणी है, राजनीति का मंत्र देने वाले भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं आप सभी।”

Image after paragraph

महापौर ने सभी को गोवर्धन पूजा एवं मातर महोत्सव की शुभकामनाएँ दीं। यादव समाज की ओर से पारंपरिक अहीर पगड़ी, खुरमी, तेदुसार फुलैता और “जय श्रीकृष्ण” अंकित पितांबरी गमछा पहनाकर महापौर का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव, अध्यक्ष  कमलेश यादव, उपाध्यक्ष हर्ष हिंद यादव, सचिव उमराव यादव, कोषाध्यक्ष ललित यादव, वरिष्ठ समाजसेवी  ब्रह्मदत्त यादव, समाजवादी पार्टी के नेता बृजेश कुमार यादव, वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद  मनोज सोनी, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद  चंद्रशेखर चंद्राकर, पूर्व पार्षद श्रीमती मिना सिंह,  विजय जलकारे, रायपुरा श्रीकृष्ण भगवान मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती करूणा यादव,  राजेश शुक्ला, ललित अग्रवाल,  संजय सिंह,  संदीप मानापुरे,  भूतिवर्तधन यादव,  महेश साहू,  महेंद्र देवांगन, श्रीमती सरस्वती यादव, श्रीमती मंजू यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के सदस्य, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Image after paragraph

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। गौवर्धन पूजा के अवसर पर सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने तथा समाज में एकता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.