ब्रेकिंग

खड़गे की टिप्पणी कांग्रेस की कुंठित मानसिकता का परिचायक : मनीष सिंह भंडारी

912261020260827101002096151.jpg

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी की निंदा, कहा-कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं और भारतीय संस्कारों को भूल चुकी है
दुर्ग
। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे कुंठित मानसिकता, अहंकार और राजनीतिक हताशा का परिचायक बताते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है।
मनीष सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और सत्ता की लालसा में भारतीय संस्कारों, संस्कृति, परंपराओं तथा नैतिक मूल्यों को भूलती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की भाषा और व्यवहार उनके वैचारिक खोखलेपन को उजागर करते हैं। कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी को लेकर अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं, तो कभी उनके स्वर्गीय पिता के संबंध में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता है। इस तरह की राजनीति की जितनी निंदा की जाए, कम है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आचरण लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करने वाला है। उनके अनुसार, कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी लगातार बयानबाजी करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा करने के बजाय अनर्गल बयानबाजी के माध्यम से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने में लगी हुई है।
भंडारी ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी भी व्यक्ति के दिवंगत परिजनों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से राजनीतिक संवाद में संयम, शालीनता और गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.