होम / बड़ी ख़बरें / स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज बिलासपुर एवं बेमेतरा जिले के दौरे पर
बड़ी ख़बरें
रायपुर। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेंद्र यादव आज 27 सितम्बर को बिलासपुर एवं बेमेतरा जिले के भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री यादव 27सितम्बर को बिलासपुर जिले के बोदरी में आयोजित रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के स्वर्गीय लखीराम सभा भवन में आयोजित लोकार्पण एवं मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में सम्मिलित होंगे।
मंत्री श्री यादव शाम 4 बजे रतनपुर पहुंचकर मां महामाया देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे बेमेतरा जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बेमेतरा में वे रात्रि 7:40 बजे सदर रोड स्थित महामाया मंदिर एवं माता भद्रकाली के दर्शन करेंगे।
मंत्री श्री यादव रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बीटीआई ग्राउंड, बेमेतरा में आयोजित जगराता कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् वे दुर्ग स्थित अपने निजी निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.