होम / बड़ी ख़बरें / Breaking: गरबा उत्सव 2025 का स्थल बदला, अब राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण महेश कॉलोनी पुलगांव में होगा आयोजन
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज और कल होने वाले भव्य गरबा उत्सव 2025 के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित स्थल PCC ग्राउंड, पद्मनाभपुर के स्थान पर अब यह कार्यक्रम राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण, महेश कॉलोनी, पुलगांव, दुर्ग में संपन्न होगा।
आयोजकों ने बताया कि गरबा उत्सव आज ही शाम 7 बजे से आयोजित होगा। बदलते मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु एवं नागरिक सुरक्षित रूप से इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकें।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संरक्षक धीरज बाकलीवाल (पूर्व महापौर, दुर्ग) एवं गौरव उमरे (दुर्ग नवनिर्माण समिति) ने अपील की है कि सभी नगरवासी नए स्थल की जानकारी अपने परिचितों तक पहुँचाएं, जिससे कोई भी गरबा उत्सव के आनंद से वंचित न रह जाए।
संपर्क हेतु नंबर :
7000284696, 9039605363, 9630831515, 9827190501, 7898917012, 7000536801

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.