होम / बड़ी ख़बरें / निर्माणाधीन गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत!
बड़ी ख़बरें
रायपुर । राजधानी के सिलतरा चौकी क्षेत्र के निर्माणाधीन गोदावरी प्लांट में हुए हादसे में 6 मजदूरों की मौत होने की खबर आ रही है, वहीं 6-7 मजदूर घायल हुए है जिन्हें अस्पताल लाया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है। फैक्ट्री के बाहर मजदूरों के परिजनों का जमावड़ा लगा हुआ है। हालांकि अभी मौतों की पुष्टि नही हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर निर्माणाधीन गोदावरी प्लांट में काम चल रहा था। इसी दौरान प्लांट का हिस्सा काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। बताया जा रहा है कि अचानक निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। मलबे में कई मजदूर दब गये।
जानकारी यह भी मिल रही है कि दर्दनाक हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गये। घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंची है और रेस्क्यू का काम जारी है। जानकारी मिली है कि ये हादसा प्लांट के अंदर पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में हुआ है। फिलहाल मलबे को हटाने का काम जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मजदूरों के परिजन भी पहुंचे हैं। प्लांट के बाहर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.