दुर्ग

एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा जनों ने किया नमन

921250920250813371000125920.jpg

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान चिंतक, अंत्योदय के अग्रदूत, युवाओं के प्रेरणा स्रोत तथा त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 126वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा जनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर तिलक कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बघमार, सभापति श्याम शर्मा, भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, मनोज सोनी, अशोक राठी, राजीव पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन एवं अजय तिवारी उपस्थित रहे।

Image after paragraph

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि “एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का वर्णन करना चांद को दीपक दिखाने के समान है।” उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महान चिंतक और कुशल संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे और उन्होंने भारतीय संस्कृति की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र को एकात्म मानववाद नामक जीवनदर्शन दिया। वे एक समावेशी विचारधारा के समर्थक थे और एक सशक्त भारत का निर्माण ही उनका ध्येय था।
कौशिक ने आगे कहा कि उपाध्याय जी राजनीति के साथ-साथ साहित्य में भी सक्रिय रहे। उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कई महत्वपूर्ण लेख लिखे, जो प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। संघ के माध्यम से राजनीति में आने वाले उपाध्याय जी ने 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय सक्रिय भूमिका निभाई। 1952 में कानपुर में हुए प्रथम अधिवेशन में वे दल के महामंत्री चुने गए। उस अधिवेशन में पारित 15 प्रस्तावों में से 7 प्रस्ताव स्वयं उपाध्याय जी ने प्रस्तुत किए। उनकी अद्भुत कार्यकुशलता से प्रभावित होकर डॉ. मुखर्जी ने कहा था—“यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं, तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूं।”

Image after paragraph


उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं।
इस अवसर पर जिला मंत्री गिरीश साहू, नवीन पवार, शैलेंद्र सैंडे, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, बंटी चौहान, कमलेश फेकर, साजन जोसेफ, अनिल यादव, नवीन साहू, आशीष निमजे, विक्रम सिंह ठाकुर, नीलेश अग्रवाल, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शारदा गुप्ता, मनीष भंडारी, दिनेश नालोडे, शीतल जांगिड़, डॉ. भारती साहू, क्षमा तिवारी, मोनिका ताम्रकार, अश्वनी साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.