-अग्रवाल सेवा मंडल के सेवा पंडाल में विधायक ललित चंद्राकर ने दी पदयात्रियों को सेवा
दुर्ग। शारदीय नवरात्र पर मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के सेवार्थ अग्रवाल सेवा मंडल दुर्ग सामने आया है। सेवा के लिए शिवनाथ नदी रोड स्थित पृथ्वी पैलेस के पास संस्था द्वारा बकायदा भव्य सेवा पंडाल लगाया है। जहां पदयात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता, चाय, फलाहारी, पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही पदयात्रियों को निःशुल्क चिकित्सकीय सेवा व दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है।
सेवा पंडाल में पदयात्रियों के विश्राम की भी व्यवस्था की गई है। इस सेवा पंडाल में पदयात्रियों के पहुंचने पर अपने आगे का सफर तय करने में बहुत राहत मिल रही है। इस सेवा पंडाल का नवरात्रि के पहले दिन समाजसेवी पुष्पा देवी रुंगटा ने पूजा-अर्चना कर विधिवत् शुभारंभ किया। अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा यह सेवा पंडाल पिछले 13 नवरात्र से संचालित किया जा रहा है। सेवा पंडाल में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी पहुंचे।
उन्होने मातारानी की पूजा-अर्चना कर सेवा पंडाल में पदयात्रियों को भोजन परोस कर सेवा दी। इस दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने अग्रवाल सेवा मंडल के कार्यों की सराहना की। सेवा पंडाल के शुभारंभ अवसर पर अग्रवाल सेवा मंडल के प्रमुख प्रहलाद रुंगटा, लायंस क्लब मिडटाउन के सचिव नवीन जैन, अरविंद खंडेलवाल के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.