दुर्ग

नीतू श्रीवास्तव बनी छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुर्ग महिला इकाई की जिला महामंत्री

294210920251207121000105228.jpg

दुर्ग। नीतू श्रीवास्तव समाज में एक ऐसा नाम है, जो समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा की मिसाल बन चुका है।  जानी-मानी समाज सेविका होने के साथ-साथ वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष भी हैं।
उन्होंने अपने जीवन को महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग जनों के सहयोग, वृद्धजनों की सेवा, बच्चों की शिक्षा व संस्कार, चिकित्सा, और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों को समर्पित किया है। समाज की हर धड़कन में शामिल होकर वह न केवल सेवा करती हैं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करती हैं।
उनकी निस्वार्थ सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, जिस पर पूरा दुर्ग गर्व महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चैंबर प्रमुख सलाहकार संजय रूंगटा , दुर्ग जिला अध्यक्ष अनूप गटागट, महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी सहित चैंबर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नीतू श्रीवास्तव को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नीतू जी की संवेदनशील सोच और अथक प्रयास संगठन व समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
हम सभी की कामना है कि नीतू श्रीवास्तव इसी प्रकार समाज में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और मातृवत संवेदना का संचार करती रहें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.