- अधिकारी कर्मचारियों ने किया पौधारोपण
रिसाली। रिसाली नगर पालिक निगम रजत जयंती वर्ष में उद्यान का निर्माण करेगा। आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर उद्यान को संवारने का कार्य किया जा रहा है। रविवार को कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे और वार्ड पार्षद डॉ सीमा साहू ने पौध रोपण किया।
वीआईपी नगर गार्डन अब रजत जयंती उद्यान के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए उद्यान के आहते को न केवल रंग रोगन किया जाएगा,बल्कि उद्यान के अंदर मरम्मत कार्य कर उसे खूबसूरत बनाया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रिसाली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उद्यान में छाया दार और सुंदर पौध का रोपण किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी अभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा, राजस्व विभाग प्रभारी मंगल कुर्रे, प्रभारी स्वास्थ अधिकारी अमित चंद्राकर, सहायक परियोजना अधिकारी टिकेंद्र वर्मा,एन यू एल एम की अरुणा घृत लहरें, आईरा आनंद, आदित्य ताम्रकार, पी आई यू विजय कश्यप आदि उपस्थित थे।
बैंक लेन की सफाई ..
निगम के जन स्वास्थ्य विभाग के 100 से भी ज्यादा कर्मचारियों ने निगम क्षेत्र में अभियान चलाया। आयुक मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में ऐसे बैंक लेन की सफाई की जहां गंदगी का अंबार था। इसी तरह जीवीपी प्वाइंट खत्म करने विशेष सफाई अभियान चलाया गया। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि गंदगी फैलाने वालों से अर्थ दंड वसूला जाए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.