होम / दुर्ग-भिलाई / अभियंता दिवस पर दुर्ग में विविध कार्यक्रम, इंजीनियरिंग महापुरुष विश्वेश्वरैय्या को किया नमन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। भारत के महान अभियंता सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की 165वीं जयंती को अभियंता दिवस के रूप में जल संसाधन परिसर, दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र पार्क चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधीश दुर्ग इंजी. अभिजीत सिंह (आई.ए.एस.) रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में इंजी. आई.पी. मिश्रा, इंजी. सतीश कुमार टीकम, इंजी. शंकर ठाकुर, इंजी. एस.के. अवधिया एवं इंजी. समीर जार्ज उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विश्वेश्वरैय्या की जीवनी, उनके अद्वितीय योगदान एवं भारत के विकास में उनकी भूमिका को स्मरण करते हुए अभियंताओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि जिलाधीश श्री सिंह ने पूर्व एवं वर्तमान में किये जा रहे इंजीनियरिंग कार्यों की चर्चा करते हुए गुणवत्ता पर विशेष बल देने की आवश्यकता बताई।
वहीं अधीक्षण अभियंता इंजी. सुरेश कुमार पाण्डेय ने दुर्ग राजस्व संभाग के अंतर्गत संचालित जल संरक्षण, सिंचाई एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी दी।
शाम को अभियंता परिवार द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें इंजी. पी.के. भट्टाचार्य एवं इंजी. आर.आर. वैष्णव ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किए, साथ ही इंजीनियर परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में अधीक्षण अभियंता इंजी. सुरेश कुमार पाण्डेय एवं कार्यपालन अभियंता इंजी. आशुतोष सारस्वत का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन रहा।
अभियंता दिवस के इस आयोजन ने न केवल इंजीनियरिंग जगत की गौरवशाली परंपरा को पुनः स्मरण कराया, बल्कि युवा अभियंताओं को भी राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.