ब्रेकिंग

आवास निर्माण में बिहान समूह की दीदियाँ लिख रही है सफलता की इबारत

121130920251424321000064846.jpg

जिला दुर्ग में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ की दीदियों ने आवास निर्माण में अपनी महती भूमिका को निभाते हुए अपनी आय वृद्धि का कार्य किया है।“
दुर्ग।
जिला दुर्ग को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 तक का कुल 12784 आवास निर्माण का लक्ष्य मिला, जिसमें से 10806 आवासों को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत आवासो के निर्माण हेतु सुनियोजित कार्य योजना का निर्माण कर तय समय सीमा में आवास निर्माण पूर्ण किये जाने हेतु कार्य प्रारम्भ किया गया। सीमित संसाधनों के चलते ग्रामीण क्षेत्र में आवास के हितग्राहियों को निर्माण कार्य में छत ढलाई के समय सेट्रिंग प्लेट की माँग अनुसार पूर्ति में कमी हो रही थी जो कि एक चिंता का विषय था, जिस पर PMAY और NRLM की संयुक्त बैठक कर संेट्रिंग प्लेट की उपलब्धता हेतु जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बंजरग दुबे द्वारा निर्देशित किया गया कि NRLM के स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा सेंट्रिंग प्लेट उपलब्धता हेतु कार्य किया जायें। समूह की दीदियों से बात करके उन्हें इस विषय पर जानकारी दी गई , जिस पर समूह दीदियों द्वारा उत्साहपूर्वक इस कार्य को करने की जिम्मेदारी ली गई।

Image after paragraph

जिले के कुल 230 समूह के सदस्यों ने इस कार्य को प्रारम्भ किया, जिनके द्वारा कुल 3852 आवासों में अभी तक सेट्रिंग प्लेट उपलब्ध करायी गई हैं। अभी तक कुल निर्मित आवासों की संख्या 7047 हैं। इसी प्रकार आवासों में मिक्सचर मशीन सीमेंट छड़, फैब्रिकेशन वर्क और ईंट भी समूह की दीदियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। इन सभी कार्यों से समूह की दीदियों को औसतन वार्षिक लाभ 60 हजार से 62 हजार हो रहा है तथा R-Seti  के माध्यम से समूह की दीदियों उनके परिवार के सदस्यों को भी मेंशन (राजमिस्त्री) का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अभी तक कुल 60 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। आवास निर्माण हेतु शासन द्वारा 1,20,000 सहायता राशि हितग्राही को प्रदाय कि जा रही जो कि तीन किश्तों (प्रथम 40,000 द्वितीय 55,000 और तीसरी 25,000 ) दी जाती है। यहाँ पर भी जिला दुर्ग के सभी संकुल संगठनों द्वारा यह तय किया गया कि अगर आवास निर्माण में राशि का आभाव होने पर हितग्राहियों को उनके समूह के माध्यम से .ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन ने ग्रामीण विकास का जो सपना देखा है। उसमे बिहान की दीदियों का सहयोग सराहनीय है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.