-प्रहलाद रुंगटा, शिव चंद्राकर व दिनेश टावरी बने उपाध्यक्ष
दुर्ग। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में दुर्ग से 5 और नए पदाधिकारी शामिल किए गए है। नए पदाधिकारियों में दुर्ग जिला चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा, शिव चंद्राकर और दिनेश टावरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. राहुल गुलाटी व जवाहर जैन को प्रदेश मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री को रायपुर में आयोजित चेम्बर के एक गरिमामय कार्यक्रम में चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थैरानी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने नियुक्ति पत्र सौंपकर चेम्बर की मजबूती के लिए उनसे बेहतर कार्य करने की आशा व्यक्त की। प्रहलाद रुगंटा, शिव चंद्राकर, दिनेश टावरी, डॉ. राहुल गुलाटी व जवाहर जैन की नियुक्ति से चेम्बर में उत्साह का माहौल है। उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। दुर्ग से चेम्बर के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री की नियुक्ति में चेम्बर के प्रमुख सलाहकार संजय रुंगटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री रुंगटा के प्रयासों से ही दुर्ग को पांच और प्रदेश पदाधिकारी मिले है। इसे लेकर चेम्बर के नवनियुक्त प्रदाधिकारियों और चेम्बर के सदस्यों ने शनिवार को चेेम्बर के प्रमुख सलाहकार संजय रुंगटा से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मान किया। इस दौरान दुर्ग जिला चेंबर अध्यक्ष अनूप गटागट, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी, चेयरमैन किशोर जैन,उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, टोनी खंडेलवाल, युवा चेंबर के आशीष सेक्सरिया, हेमंत गोयल ,आनंद जैन के अलावा चेम्बर के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.