दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के संविदा में कार्यरत एन एच एम के 16000 कर्मचारियों की हड़ताल 26 वें दिन भी जारी रहा। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के एन एच एम के प्रांतीय टीम के आवाहन पर आज रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 33 जिलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रायपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें डॉ. अमित कुमार मिरी ने
कहां की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नियमितीकरण,ग्रेड पे सहित 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार द्वारा लिखित आदेश जारी होने पर ही आंदोलन खत्म होगा। जब तक लिखित आदेश नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।
साथ ही दुर्ग जिला के एन एच एम कर्मचारियों ने आज नुक्कड़ नाटक के द्वारा सरकार को जगाने का प्रयास किया। नुक्कड़ नाटक में यह दर्शाया गया कि सरकार किस तरह संविदा कर्मचारियों को आधा रोटी और आधा पेट यानि कम सैलरी दे रही है और रेगुलर कर्मचारियों को भर पेट रोटी और ज्यादा सैलरी दे रही है। जबकि काम दोनों बराबर कर रहे हैं। एक के साथ अच्छा और एक के साथ बुरा करना यह किस प्रकार का न्याय है।
जिस प्रकार रेगुलर कर्मचारियों का परिवार है उसी प्रकार संविदा कर्मचारियों का भी परिवार है। इतना महंगाई में संविदा एन एच एम कर्मचारियों को अपना घर चलाने में बहुत परेशानी हो रही है। दुर्ग जिला के एन एच एम के 850 कर्मचारी हड़ताल पर रोज उपस्थित हो रहे हैं। एन एच एम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह रोड़ पर आ गयी है। रेगुलर कर्मचारीयों को एन एच एम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से छुट्टी तक नहीं मिल रहा है। क्योंकि काम का लोड बढ़ गया है साथ ही कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए बीएससी नर्सिंग और जीएनएम नर्सिंग के बच्चों से काम करवाया जा रहा है। पर जो काम स्वास्थ्य विभाग के एन एच एम कर्मचारी कर सकते हैं वो नर्सिंग स्टूडेंट्स नहीं कर सकते। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के सीएमएचओ आफिस में तथा सरकारी अस्पतालों में 65% एन एच एम कर्मचारी कार्यरत हैं उनके भरोसे ही काम होता है। जब तक एन एच एम कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हो जाती वो हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। एन एच एम कर्मचारी अपने छोटे बच्चों को लेकर और भारी बारिश में भी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.