-राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित खिलाड़ियों को ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण
दुर्ग,भिलाई/ छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा बेबीलॉन इन रायपुर में आयोजित सात दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से,छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी, प्रदेश शतरंज संघ के उपाध्यक्ष कु किरण अग्रवाल, उपाध्यक्ष एम . चंद्रशेखर व राज्य सचिव हेमंत खुटे मंचस्थ थे।
ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से ने इस अवसर पर कहा कि शतरंज केवल खेल तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह धैर्य और अनुशासन की कसौटी भी है। हम प्रशिक्षण के दरमियान जो भी दांव पेच सीखेंगे वो जीवन के हर क्षेत्र में सहायक सिद्ध होगी।
उन्होंने अपनी सभी उपलब्धियों का श्रेय शतरंज को दिया। शतरंज खेलकर हम भले ही बड़ी-बड़ी स्पर्धाएं न जीते लेकिन जीवन में एक अच्छे इंसान जरूर बन सकते है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमन्त खुटे ने प्रदेश की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम इसी माह दो और प्रशिक्षण शिवरों का आयोजन किया था जिसमें अंडर-7 से अंडर-13 आयु समूह के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस कैंप के मुख्य प्रशिक्षक नागपुर के इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख तथा रायपुर के कैंडिडेट मास्टर रवि कुमार थे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव ईश्वर सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में प्रदेश के चयनित खिलाड़ियों को ही यह प्रशिक्षण मुहैया कराया जा रहा है जिसमें अंडर 15,17,19 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल है। ग्रैंडमास्टर लेवल कैंप का आयोजन करने का मुख्य मकसद प्रदेश के खिलाड़ियों के खेल को निखारना है ताकि नेशनल स्पर्धा में खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सके।
प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व फीडे मास्टर किरण अग्रवाल व राज्य शतरंज संघ के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी एम चंद्रशेखर ने भी संबोधित किया। सात दिवसीय इस शतरंज प्रशिक्षण में 20 चयनित खिलाड़ी शतरंज की बारीकियों का विधिवत प्रशिक्षण ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण के संयोजक विकास शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव आनंद अवधिया ने किया। प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर राज्य संघ के अन्य पदाधिकारियों में केंडिडेट मास्टर रवि कुमार,ईश्वर सिंह राजपूत, इंटरनेशनल आर्बिटर अनीस अंसारी, ओलंपिक एसोसिएशन के अशोक दुबे,सुभाष बसोने,अनिल शर्मा व प्रतिभागियो सहित पालकगण उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.