जगदलपुर। बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के कारण बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के कई ग्राम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया।
राहत सामग्री में पहनने के लिए कपड़े, चादरें, बेडशीट तथा खाने की सुखी वस्तुएँ शामिल थीं। इन सामग्रियों को प्रभावित परिवारों तक पहुँचाकर उन्हें तात्कालिक सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी प्रवीन क्रांति, प्रदेश अध्यक्ष संजय पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा नरवाल, प्रदेश सह सचिव कमल कुशवाह, प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, बस्तर संभाग अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंदर शर्मा, तथा दंतेवाड़ा जिले के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में संगठन हमेशा किसानों और आम जनता के साथ खड़ा है और आगे भी ज़रूरत पड़ने पर हर संभव मदद करेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.