होम / बड़ी ख़बरें / आप में संजय सिंह को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश संयुक्त सचिव
बड़ी ख़बरें
दुर्ग । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी में आम आदमी पार्टी के दुर्ग शहर अध्यक्ष संजय सिंह को संयुक्त सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री सिंह की यह नियुक्ति आप छग प्रभारी व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, सह-प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक मुकेश अहलावत की अनुशंसा पर छग प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने की है। संजय सिंह को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। श्री सिंह ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी द्वारा मुझे दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व समर्पण से निभाउंगा और संगठन की मजबूती के लिए पार्टी की रीति-नीति अनुसार हर संभव कार्य करुंगा। नियुक्ति पर आप के प्रदेश संयुक्त सचिव संजय सिंह को बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.