दुर्ग। जगदलपुर सर्किट हाउस में एक बीमार कर्मचारी के साथ मंत्री द्वारा कथित मारपीट की घटना ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल ला दिया है। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को राज्यभर में पुतला दहन किया गया।
दुर्ग में भी पटेल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से आक्रोश व्यक्त किया।
विरोध के दौरान तनावपूर्ण माहौल..
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। कांग्रेस कार्यकर्ता जलते पुतले को सड़क पर घुमाते हुए दौड़े, जबकि पुलिसकर्मी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए।
अरुण वोरा की प्रतिक्रिया..
विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा, “किसी भी सभ्य समाज में कमजोर, बीमार और असहाय व्यक्तियों पर अत्याचार की कोई जगह नहीं है। सत्ता में बैठे लोगों का दायित्व है कि वे संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का पालन करें। पूर्व में दो बार मंत्री रह चुके और वर्तमान में वन मंत्री से इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं थी। कांग्रेस पार्टी अन्याय और अमानवीयता के खिलाफ हमेशा मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष जारी रखेगी।”
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान, “इस घटना ने लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरी चोट पहुंचाई है। कांग्रेस सोमवार को मंत्री के आवास का घेराव करेगी और पीड़ित कर्मचारी को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।”
दुर्ग में कांग्रेस की एकजुटता..
इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, पार्षद, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह प्रदर्शन अन्याय के खिलाफ कांग्रेस की एकजुटता और आक्रोश का प्रतीक बना।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.