दुर्ग। प्रयुषण पर्व (दस लक्षण दिवस) की समाप्ति के दूसरे दिन स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर जी हाउसिंग बोर्ड पदमनाभपुर में विश्व मैत्री दिवस का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर में प्रतिदिन की भांति पूजा, पूजन, अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न हुई।
आयोजन के अंतर्गत दस दिवसीय कार्यक्रम में हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट एवं प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य लालचंद गोधा, अशोक बड़कुल, नाहर जी, विनोद पाटनी, नवीन कुमार जैन, विनोद जैन, लालचंद बोहरा, समिति अध्यक्ष रमेश बाकलीवाल, अभिषेक जैन, राकेश जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के छोटे-बड़े सभी सदस्यों का सहयोग और सानिध्य प्राप्त हुआ। विशेष रूप से पंडित शास्त्री जी का सम्मान भी किया गया। इस दिवस पर समाजजन आपसी मैत्री का संदेश देते हुए विगत वर्ष में मन, वचन और कर्म से हुई जान-अनजाने गलतियों के लिए क्षमायाचना कर एक-दूसरे से क्षमा प्रार्थना करते हैं।
संजय बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन समाज में उत्तम क्षमा एवं क्षमा दिवस का विशेष महत्व होता है। इसे सामूहिक रूप से मनाकर समाजजन आपसी भाईचारा, सद्भाव और मैत्री का संकल्प दोहराते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.