राष्ट्रीय

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रथम दुर्ग शहर आगमन पर स्वागत-अभिनंदन में उमड़े लोग

60121082025132956whatsappimage2025-08-21at6.55.35pm.jpeg

-कम शिक्षक वाले स्कूलों में की जाएगी नए शिक्षकों की भर्ती-केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रीमंडल में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को केबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्हें मंत्रीमंडल में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि-विधायी कार्य विभाग का  दायित्व सौंपा गया है। केबिनेट मंत्री बनने के बाद गजेन्द्र यादव का गुरुवार को दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम नगर आगमन हुआ। वे अपने समर्थकों के काफिले के साथ दोपहर में सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उनके स्वागत-अभिनंदन में पहले से प्रतीक्षारत् भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। गजेन्द्र यादव जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का स्वागत किया। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के सर्किट हॉउस पहुंचने पर उन्हें जिला प्रशासन द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। त्पश्चात पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव अपने समर्थकों के काफिले के साथ जनता के प्रति आभार जताने शहर भ्रमण पर निकले। इस दौरान वे अन्य भाजपा नेताओं के साथ एक खुले जीप पर सवार रहे और केबिनेट मंत्री बनने पर लोगों की बधाई स्वीकारने के साथ उनके प्रति आभार व्यक्त करते भी नजर आए। पटरीपार क्षेत्र से शुरु हुई आभार रैली में श्री यादव के गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचे।

Image after paragraph

जहां सामाजिक, धार्मिक और समाजसेवी संगठनों द्वारा स्वागत-अभिनंदन कर उन्हें केबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी गई। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा,जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,प्रदेश राईस मिल एसो. अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, चेम्बर दुर्ग जिला अध्यक्ष अनूप गटागट, पूर्व प्रहलाद रुंगटा, सभापति श्याम शर्मा, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन,राकेश सेन, गोलू चौरसिया,कमलेश फेकर,संतोष सोनी, भाजपा नेता अजय तिवारी, प्रीतपाल बेलचंदन, राजेन्द्र पाध्ये, राहुल दीवान के अलावा अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव को बधाई दी है।  आभार रैली के पूर्व सर्किट हॉउस में मीडिया से चर्चा में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंत्री बनने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश, पवन साय के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे बड़ी उम्मीद और विश्वास के साथ अपने मंत्रीमंडल में शामिल किया है और स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग व विधि-विधायी कार्य विभाग का महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और विष्ंणुदेव साय सरकार के सुशासन कें आधार पर छत्ंंतीसगढ़ में अच्छे से अच्छा कार्य करुंगा। उन्होने मंत्रीमंडल में मिले अपने विभागों का जिक्र करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ा हुआ विभाग है। शिक्षा महत्वपूर्ण होता है।

Image after paragraph

प्राथमिक,माध्यमिक और हायर सेकंडरी स्कूल की शिक्षा सभी के लिए जरुरी है। यह शिक्षा विद्यार्थियों का बौद्धिक और मानसिक विकास करता है। इसलिए शिक्षा विभाग में पढ़ाई ही प्राथमिकता होगी। अन्य गतिविधियां सेकंडरी होगी। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव युक्तियुक्तकरण से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं भी सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं। भाजपा के रमन सरकार के 15 वर्षों में सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाओं बरकरार थी।  कांगे्रेस के पिछले सरकार में नियम विरुद्ध शिक्षकों के ट्रांसफर किए गए है। जिससे गांवों के स्कूल खाली हो गए। पालकों को प्राइवेट स्कूल की ओर रुख करना पड़ा। पहले शहर के स्कलों में बच्चे कम टीचर  ज्यादा थे। गांवों में बच्चे ज्यादा टीचर कम थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युक्ति युक्तकरण के माध्यम से स्कूलों में टीचर व बच्चों की असमानता को दूर करने का प्रयास किया है। श्री यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा 5 हजार नए शिक्षकों की भर्ती का प्रावधान किया गया है। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। वहां पूरी पारदर्शिता के साथ शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। स्कूलों में विषयवार टीचरों की भी पूर्ति की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि पिछले कांग्रेस सरकार ने आत्मानंद स्कूल खोले थे। यह स्कूले डीएमएफ फंड के माध्यम से संचालित किए जाते थे, जिससे शिक्षकों को वेतन, आहरण व अन्य आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इन आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री स्कूलों में शामिल किया गया है। जिससे स्कूलों के अर्थव्यवस्था व अन्य संसाधनों को बल मिलेगा। श्री यादव ने कहा कि पीएमश्री व अन्य स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Image after paragraph

उन्होने कहा कि एससीईआरटी पाठ्यक्रम अब सरकारी व प्राईवेट स्कूलों में शुरु किए जाएंगे। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने ग्रामोद्योग विभाग के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामोद्योग पहले पारंपारिक व्यवसाय से चलता था। गांवों के अर्थव्यवस्था में इसका बड़ा योगदान होता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने प्रयासरत है। हम अपने उत्पाद का उपभोग और उपयोग में लाएंगे। इस दिशा में ग्रामोद्योग कारगर सिद्ध होगा। गामोद्योग के माध्यम से गांव के युवाओं और महिला समूहों को कार्य में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्हें अलग-अलग प्रकार के प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगारमूलक बनाया जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.