होम / बड़ी ख़बरें / ठेकेदार की लापरवाही की भेंट चढ़ा बाईक सवार युवक, निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरने से हुई मौत
बड़ी ख़बरें
राजनांदगांव। शहर के कन्हारपुरी वार्ड में मंगलवार की देर रात बाइक सवार एक युवक की निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे मैं गिरकर मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ठेकेदार की लापरवाही दिखाई दे रही है। लगभग डेढ़ महीने से पुराने पुलिया को तोड़े जाने के बाद ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा था, वही बैरिकेडिंग व्यवस्था भी नहीं थी, जिसके चलते बाइक सवार सीधे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
राजनांदगांव शहर के कन्हारपुरी वार्ड नंबर 34 में मंगलवार रात लगभग 11 बजे कन्हारपुरी वार्ड के ही निवासी आकाश साहू अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया । निर्माणाधीन पुलिया खुला हुआ था, जिसमें उसकी बाइक सीधे गड्ढे में गिर गई । घटना के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक जिस सड़क की पुलिया में गिरा उसका निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा था, जबकि सड़क लोक निर्माण विभाग की थी। घटना की सूचना मिलने पर सुबह महापौर मधुसूदन यादव मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने इस मामले में कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसमें कुछ त्रुटि हुई है ।
युवा की मौत के बाद स्थानीय लोगों में ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश का माहौल बन गया है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य समय पर नहीं होने और युवक की मौत के मामले में वार्ड के लोगों ने नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द काम पूरा करने कहा है और ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।
ठेकेदार की लापरवाही के चलते युवक की मौत के मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि ठेकेदार को एक सप्ताह पहले काम पुनः प्रारंभ करने कहा गया था उसके बाद उसने काम फिर बंद कर दिया । उन्होंने कहा कि जो विषय जांच में आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी । वही इस मामले में एएसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि बाइक सवार युवक की गिरने से मौत हुई है । इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.