दुर्ग। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में हेराफेरी और चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत पटेल चौक से इंदिरा प्रतिमा, इंदिरा मार्केट तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा की मांग की।
राकेश ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस गठबंधन की जीत को लेकर आश्वस्त थी, लेकिन अप्रत्याशित नतीजों ने संदेह पैदा किया। महाराष्ट्र में मतदान समाप्त होने के बाद प्रतिशत अचानक 5-10% बढ़ना और भाजपा को 288 में से 234 सीटें मिलना अब भी लोगों को अविश्वसनीय लगता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक के महादेवपुरा में एक लाख से अधिक फर्जी वोट पाए गए, एक ही वोटर का नाम अलग-अलग राज्यों की सूचियों में दर्ज था, और बिना पहचान पत्र के भाजपा समर्थकों ने मतदान किया।
उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले 65 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने का मामला भी भाजपा की चुनाव जीतने की साजिश का हिस्सा है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार चुनाव आयोग को नाम कटने के कारण बताने और सूची सार्वजनिक करने का आदेश दिया है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है, जिसमें विपक्ष को झूठे मामलों में फंसाकर और डराकर खत्म करने की साजिश रची जा रही है।
कैंडल मार्च में राकेश ठाकुर, राजेंद्र साहू, आर.एन. वर्मा, धीरज बाकलीवाल, अल्ताफ अहमद, कमलकांत शुक्ला, संजय कोहले, नासिर खोखर, अय्यूब खान, राजकुमार नारायणी, रिवेंद्र यादव, राजीव गुप्ता, अजय मिश्रा, संदीप वोरा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, आनंद कपूर ताम्रकार, मोहित वाल्दे, तिलक सिंह राजपूत, हेमंत तिवारी, फतेह सिंह भाटिया, गौरव उमर, प्रीतम देशमुख, मोहम्मद रफीक खान, वरुण केवलतनी, यश बाकलीवाल, दीपक जैन, मुकेश साहू, चंद्रशेखर पारख, सुमित घोष, राजकुमार वर्मा, शरण डोंगरे, विकास सापेकर, अशोक चंद्राकर, सुधीर चंदेल, अमन चौरे, चिराग शर्मा, आयुष शर्मा, अंश चतुर्वेदी, हितेश नागपाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.