दुर्ग

दुर्ग में अमृत सरोवर तटों पर तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

57313082025121710whatsappimage2025-08-13at5.46.17pm.jpeg

दुर्ग। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले में महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थलों पर उल्लास और देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार “एक सरोवर, एक संकल्प – संरक्षण का” थीम पर आयोजित हुआ।
कलेक्टर अभिजीत सिंह और जिला पंचायत सीईओ बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होकर अमृत सरोवर स्थलों तक पहुंची। यात्रा में जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूह, स्कूली बच्चे, युवा, ग्रामीण और स्थानीय समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
अमृत सरोवर के तटों पर पौधरोपण, सफाई अभियान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक का मंचन हुआ। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर सामूहिक परिचर्चा और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
जिले में अब तक 123 अमृत सरोवरों का निर्माण या पुनरुद्धार किया जा चुका है—जिसमें जनपद पंचायत धमधा में 50, दुर्ग में 36 और पाटन में 37 सरोवर शामिल हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत सुझाव दिया गया कि प्रत्येक ब्लॉक और उससे ऊपर के अधिकारी एक अमृत सरोवर को गोद लेकर उसके रखरखाव और जल संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएं।
विशेष अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी, शहीद परिवारों के सदस्य, स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेता या वरिष्ठ नागरिकों द्वारा तिरंगा फहराया गया और उनका सम्मान किया गया। आयोजन में वृक्षारोपण, सरोवर किनारे सेल्फी प्वाइंट, मेले, ड्रोन लाइट/साउंड शो और कहानी सत्र जैसी गतिविधियां भी हुईं।
यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस के उल्लास को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि स्थानीय समुदाय में देशभक्ति, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को भी सशक्त बनाने वाला साबित हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.