-जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की मुख्य उपस्थिति में विभिन्न स्तर की बैठकें संपन्न
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला कार्यालय में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की मुख्य उपस्थिति में विभिन्न स्तर की बैठकें संपन्न हुईं। इन बैठकों में जिला भाजपा के विधायक, जिला कोर कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठकों का शुभारंभ विधायक दल की बैठक से हुआ, जिसमें विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे छत्तीसगढ़ शासन के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद जिला कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक कार्यों की प्रगति, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठन के गठन को अंतिम स्वरूप देने पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं के साथ संवाद सत्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सतत प्रयास से भाजपा की जनहित योजनाएं और सरकार के विकासोन्मुख कार्य आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँच रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार और जनता के बीच मज़बूत कड़ी बताते हुए कहा, "सरकार में रहते हुए समस्याएं आना स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें दूर करने के लिए हम सभी एकजुट हैं। आप सभी से आग्रह है कि जनता और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाते रहें।"
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रितपाल बेलचंदन, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू, अरविंद खुराना, मंत्री रोहित साहू, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठकों में संगठन सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मूर्त रूप देने के लिए ठोस निर्णय लिए गए। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और संगठन की एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.