-1 लाख से अधिक कांवरियों के द्वारा किया गया भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक
सिहावा नगरी। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट देउरपारा सिहावा भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ सावन महोत्सव का समापन संपन्न हुआ। सावन के पवित्र माह में उड़ीसा बस्तर एवं अंचल के प्रमुख ग्रामों से लाखों कांवरियों के द्वारा जलाभिषेक एवं दर्शन कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना भगवान भोलेनाथ से किया। जिसमें प्रमुख रूप से साकरानगरी उमरगांव सिहावा पदमपुर कसपृर कुकरेल सोना मगर सेमरा देवपुर घटुला एवं आसपास कें गांव से श्रद्धालु ने अभिषेक किया। ग्राम साकरा से 5000 अधिक श्रद्धालुओं के द्वारा कावड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया।
मंदिर ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं के द्वारा भाव मग्न होकर लुफ्त उठाया। बोल बम सेवा समिति नगरी गोलू मालू एवं साथियों के द्वारा एक माह तक लाखों लोगों को भंडारे में निशुल्क भोजन की व्यवस्था कराई गई जिसकी सभी लोगों ने काफी प्रशंसा किया।
अनुअधिकारी नगरी सुश्री प्रीति दुर्गम के द्वारा पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग जल संसाधन विभाग विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों को व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। मंदिर ट्रस्ट के द्वारा पहली बार शुद्ध देसी घी से बने हुए प्रसादी की व्यवस्था की गई थी जिसकी काफी सराहना लोगों के द्वारा की गई। ट्रस्ट के द्वारा श्रद्धालुओं को रुकने की व्यवस्था पानी एवं बिजली की व्यवस्था किया गया था।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं विभाग प्रमुखों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं दूर-दूर से आए हुए सभी कावड़ यात्रियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया एवं महादेव भोलेनाथ बाबा से उनके परिवार में सुख समृद्धि शांति हेतु कामना किया। सावन महोत्सव को सफल बनाने में प्रकाश बैस अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी, ट्रस्ट उपाध्यक्ष रवि दुबे, रवि ठाकुर कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर सचिव भारत निर्मलकर सहसचिव मोहन पुजारी राम भरोसा साहू ट्रस्टी कलम सिंह पवार नागेन्द्र शुक्ला महेंद्र कौशल कमल डागा उत्तम साहू श्रीमती प्रेमलता नागवंशी पूजा व्यवस्था प्रभारी योगेश साहू दुर्गेश साहू अनिरुद्ध साहू रवि भट्ट हनी कश्यप मिलेश्वर साहू ईश्वर जांगड़े डॉ आनंद अवस्थी कोमल सिंह श्रीमाली प्रवीण गुप्ता कुलेश्वर साहू डोमार मिश्रा संतु राम साहू परमेश्वर निषाद विनोद पुरी गोस्वामी तिहारू राम यादव देवेंद्र साहू एवं अन्य सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.