दुर्ग। देवों के देव महादेव के प्रिय व पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के जलपरिसर, दुर्ग स्थित कार्यालय के समीप स्थित महादेव व मां भगवती मंदिर में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने अभिषेक, पूजन व आरती कर प्रदेश एवं शहरवासियों के कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर सुश्री सरोज पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विधायक गजेन्द्र यादव ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां के शांतिपूर्ण और आनंदपूर्ण वातावरण का अनुभव किया तथा मंदिर परिसर में शेड निर्माण की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि सावन मास के अंतिम दिन महादेव और मातारानी से प्रदेश व शहर की प्रगति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई है। बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से प्रदेश और शहर का विकास निरंतर गति पकड़ रहा है और दुर्ग नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
सुश्री सरोज पाण्डेय ने भी बाबा भोलेनाथ व मातारानी का पूजन कर देश, प्रदेश एवं शहरवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि विकास और विरासत साथ-साथ चलना चाहिए। मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति के प्रमुख केंद्र हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के साथ ही मंदिरों व तीर्थ स्थलों को भी संवारने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकार, भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष उषा टावरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.