-हर बूथ स्तर तक तिरंगा यात्रा को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के "मोर तिरंगा मोर अभिमान – तिरंगा यात्रा" अभियान को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने की।
मुख्य वक्ता श्री यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा इस बार केवल मंडल स्तर पर नहीं, बल्कि शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक शत-प्रतिशत सफल हो, यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि "यह अभियान केवल झंडा लगाने का नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महायज्ञ है। हमें हर बूथ पर कम से कम 50 स्थानों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य लेकर चलना है।"
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 14 अगस्त को भारत विभाजन की विभीषिका को स्मरण करते हुए यह अभियान और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक गजेन्द्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, ईश्वर साहू, महापौर अलका बाघमार, पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, डॉ. बालमुकुंद देवांगन, एवं अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यशाला के पश्चात जिले के 17 मंडल अध्यक्षों को तिरंगा भेंट किया गया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि यह अभियान लोगों को जोड़ने, राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने मित्र, परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़ें। साथ ही, "तिरंगा सेल्फी" लेकर mygov पोर्टल पर अपलोड करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस बार तिरंगा यात्रा अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल और शक्ति केंद्र की बैठकों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ना आवश्यक होगा।
कार्यशाला का संचालन गायत्री वर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने किया।
इस अवसर पर राजेन्द्र पाध्ये, विनायक नातू, अरविंदर खुराना, आशीष निमजे, रोहित साहू, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, विनोद अरोड़ा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, अनूप सोनी, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह राजपूत, विनय महोबिया समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
भाजपा का यह राष्ट्रव्यापी अभियान "मोर तिरंगा मोर अभिमान" देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक बनकर घर-घर तिरंगा पहुंचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.