होम / दुर्ग-भिलाई / गिरनार तीर्थ के नायक नेमीनाथ परमात्मा का धूमधाम से मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव
दुर्ग-भिलाई
-देश-प्रदेश से जुटे श्रद्धालू, परमात्मा की प्रतिमा का विभिन्न औषधियों से किया अभिषेक
दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं सहजानंदी वर्षावास समिति द्वारा नवकार भवन ऋषभ नगर में गिरनार मंडन नेमीनाथ परमात्मा का जन्म कल्याणक महोत्सव प.पू. विराटसागर जी मसा आदि ठाणा के सानिध्य में विभिन्न औषधियों के 251 कलशों से परमात्मा का अभिषेक कर धूमधाम के साथ मनाया गया। महोत्सव में श्रद्धालुओं द्वारा संगीतमय भजनों की धुन में नाच गाकर परमात्मा की श्याम वर्णी प्रतिमा का विभिन्न औषधियों से अभिषेक किया गया। उल्लेखनीय है कि जीवदया प्रतिपालक , आबाल ब्रह्मचारी ,जैनों के 22 वे तीर्थंकर गिरनार मंडन नेमीनाथ परमात्मा ने का जन्म श्रावण शुक्ल पंचमी को हुआ था। आज के दिन को संपूर्ण विश्व में जैन समाज के द्वारा जीव दया दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूजन के पश्चात आरती एवं मंगल दीपक की गई। इस अवसर पर मूर्तिपूजक संघ के सदस्य बड़ी संख्या में जुटे। पूजन पश्चात सभी महानुभावों को प्रभावना प्रदान की गई। महोत्सव में दुर्ग-भिलाई के अलावा छत्तीसगढ़ व देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालू शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.