रांची। झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से करीब 18 कांवडिय़ों की मौत हो गई है। सभी कांवडिय़े देवघर में जलाभिषेक के लिए आए थे। हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास हुआ है। हादसे में करीब 20 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवडिय़ों को लेकर जा रही 32 सीट वाली बस गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक से जमुनिया जंगल के पास टकरा गई थी। हादसे का कारण अंधेरा और तेज रफ्तार बताया जा रहा है, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गए और आपस में टकरा गए। मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर घटना की जानकारी देते हुए लिखा, 'मेरे लोकसभा क्षेत्र के देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।' वहीं, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि दुर्घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है।
झारखंड के देवघर में देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंग में एक बैद्यनाथ जी भी हैं। यहां हर साल सावन के महीने में कांवडिय़े जलाभिषेक के लिए उमड़ते हैं। सावन के दौरान यहां काफी भीड़ होती है। देवघर को देवताओं का घर कहा जाता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.