होम / दुर्ग-भिलाई / वायशेप ब्रिज के मुहाने पर जानलेवा गड्ढा
दुर्ग-भिलाई
जानलेवा गड्ढा से गंभीर दुर्घटना की आशंका, जा सकती है किसी की जान
दुर्ग । साइंस कॉलेज के सामने वायशेप ब्रिज के मुहाने पर जानलेवा गड्ढा हो जाने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने विज्ञप्ति के माध्यम से जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं संबंधित विभाग से वायशेप ब्रिज के मुहाने पर हुए जानलेवा गड्ढे को तत्काल पाटने की मांग की है।
मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त खतरनाक गड्ढे से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। तथा किसी की जान भी जा सकती है।
गड्ढे में पानी भरने से यह खतरनाक गड्ढा दिखाई नहीं देता। फिलहाल इस स्थान पर बैरिकेट्स रखा गया है।
छत्तीसगढ़ मंच के दिनेश जैन,रमन सिंह,गुलाब चौहान, ललित वर्मा,युनुस चौहान, त्रिलोक सोनी,संजय खंडेलवाल,हरीश सोनी, अनिल शर्मा,गुरमीत सिंग भाटिया,बाबू भाई सहित अन्य लोगों ने साइंस कॉलेज के सामने वायशेप ब्रिज के मुहाने पर हुए जानलेवा गड्ढे को तत्काल पाटने की मांग जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं संबंधित विभाग से की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.