रायपुर । राजधानी रायपुर में नगर निगम की टीम ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने ब्लैक मेलिंग और सूदखोरी के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ऑफिस पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। बताया जा रहा है तोमर बंधुओं ने भाठागांव में नियमों के खिलाफ अपने ऑफिस का निर्माण किया था, जिसे निगम की टीम ने ढहा दिया है।
ऑफिस से चलता था सूदखोरी का धंधा
रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के मामले में पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। वहीं रोहित तोमर ने भाठागांव में अपनी पत्नी भावना के नाम पर ऑफिस खोल रखा था। जहां से सूदखोरी का काम किया जाता था। ऑफिस का निर्माण नियमों के खिलाफ किया गया था, जिसे नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।
शर्मा ने सोशल मीडिया मेें यह लिखा
नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'विष्णुदेव सरकार में सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है। किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है।
तोमर बंधुओं पर 6 केस दर्ज
उल्लेखनीय है कि वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर पर सूदखोरी, धमकी, ब्लैकमेलिंग से जुड़े 6 केस दर्ज है। जो कि पिछले दो महिने से फरार चल रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों भाईयों को 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वे दोनों नहीं पहुंचे। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर दोनों भाईयों को फरार घोषित करते हुए उद्घोषणा जारी की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.