-जिला भाजपा कार्यालय में आमजन और कार्यकर्ताओं से किया संवाद
-सत्ता, संगठन में समन्वय भाजपा की मूल पहचान: जिलाध्यक्ष कावरे
बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कल प्रदेश स्कूल शिक्षा, परिवहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का आगमन हुआ। जहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे की अध्यक्षता, विधायक गौरव सिंह पारधी, राजकुमार कर्राहे, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, सत्यनारायण अग्रवाल, की प्रमुख उपस्थिति में आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना। कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना, संगठन निष्ठा और जनकल्याण में संलग्न कार्यो के लिए आभार जताया। वहीं मौजूद गणमान्य जनों की समस्या को जानकर उनके तत्काल निराकरण की बात कहीं। इस दौरान अपने संबोंधन में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा, आज देश, प्रदेश में भाजपा की सरकार है। यह सब जनता जर्नादन और पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की बदौलत है। जिसके लिए उनका जितना भी आभार जताया जाएं उतना ही कम होगा। सही मायनों में भाजपा कार्यकर्ताओें का समर्पण हमारी ताकत और अनमोल पूंजी है। आपसे मिले प्यार, स्नेह और मार्गदर्शन मेरे लिए सदा-सर्वदा प्रेरणादाई रहेगा। प्रभारी मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत- सत्कार किया।
पेड मां के नाम रोपण का संकल्प..
इस अवसर पर महेन्द्र सुराना, अभय सेठिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया, मोनू पांडे, संजय मिश्रा, संजय गौतम, संजय खंडेलवाल, महामंत्री डां नरेन्द्र भैरम, सुरेन्द्र गुडडा मरकाम, नपाध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सभापति डुलेन्द्र ठाकरे, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल धुवारे, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, जनपद अध्यक्ष फूलचंद सहारे, संबल सिंह धुर्वे, अमीरचंद छिपेश्वर, जिला मंत्री रूपेश वैध, सुमित यादव, सुरजीत सिंह ठाकुर, जितेन्द्र चौधरी, सुधिर चौधरी, गणेश अग्रवाल, मनोज हरिनखेरे, भारत चौधरी, राज हरिनखेरे, कमलेश पांचे, योगिता विनय बोपचे, गरिमा गौतम, दीनू बसेने, वकील वाधवा, उज्जवल आमाडारे, मोनिल जैन, पंकज खोखले, राजेश गोमासे, संकेत राठौर, गजेन्द्र भारदवाज, राकेश सेवईवार, पराग राणा, जैनेन्द्र कटरे, सतीश लिल्हारे, विशाल मंगलानी, राजेश लिल्हारे, खिमेन्द्र गौतम, विजय बिसेन, अखिलेश चौरे, सिदार्थ वाजपेयी, प्रज्जवल चौरसिया, जीत राजपूत, सैय्यद नियाज अली, संजू वराडे, तपन राजा चौधरी, संतोष सिंगारे, दीपक लिल्हारे, जय गोवस्वामी, दिलीप हरिनखेरे, सुमित यादव, हेमेन्द्र क्षीरसागर सहित आमजना और भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधी ने संगठन सेवा, जनकल्याण, विकास मूलक कार्य और एक पेड मां के नाम रोपण कर वृक्ष बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री डां नरेन्द्र भैरम ने किया। वहीं आभार सुरेन्द्र गुडडा मरकाम ने किया।
-संवाद, संगठन और विकास के कार्यो को गति: रामकिशोर कावरे..
सत्ता और संगठन में समन्वय भाजपा की मूल पहचान है, जिसकी आधारशीला कार्यकर्ताओं की अटूट निष्ठा और शीर्ष नेतृत्व का महत्तवपूर्ण सहयोग है। आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार जनकल्याण, विकास के कार्यो को मूर्तरूप देने के लिए अविस्मरणीय योगदान दे रही है। इसी कडी में हमारे बीच जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का आगमन हुआ है, जो हमारे लिए सौभाग्य विषय है। आशय की बात कहते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा, कार्यकर्ताओं के साथ उनका संवाद, संपर्क संगठन विस्तार और विकास के कार्यो को नई गति देगा। मैं उनका जिला भाजपा परिवार की ओर से स्वागत-सत्कार और अभिनंदन करता हूं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.