होम / बड़ी ख़बरें / जेल में बैठकर रंगदारी वसुलने वाला मुख्य आरोपी रवि विट्ठल राजनांदगांव से प्रोटेक्शन वारंट पर अरेस्ट
बड़ी ख़बरें
भिलाई । हत्या के मामले में जेल में बंद लोकेश पांडेय के भाई से रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि विट्ठल को राजनांदगांव से प्रोटेक्शन वारंट पर अरेस्ट कर दुर्ग लाया है। रंगदारी वसूलने में उसका सहयोग करने वाले भाई और मां समेत तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें कि रंजीत सिंह की हत्या के केस में प्रार्थी अभिषेक का भाई लोकेश समेत 8 आरोपी 22 जून से जेल में है। केंद्रीय जेल में ही आरोपी रवि वि_ल मर्डर केस में सजा काट रहा था। रवि ने अपने साथी विशाल उडिय़ा को कॉल कर अभिषेक को कान्फ ्रेंस पर जोड़ लिया और पैसे मांगे। नहीं देने पर बड़े भाई लोकेश को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के कहने पर उसने 11 जुलाई 2023 को सोने की चेन और लॉकेट खरीदकर रवि के साथी विशाल को दिया। 18 जुलाई को भाई लोकेश से जेल में मिला तो उसने रवि द्वारा प्रताडि़त किए जाने की बात बताई। 19 जुलाई को बदमाश रवि ने अपनी पेशी के दौरान उसे भी दुर्ग कोर्ट बुलाया। जहां फिर से विशाल के माध्यम से नकद 5 लाख रुपए लिए और मां गुरमीत कौर और भाई परबदीप को दे दिए। इसके बाद फिर ऑनलाइन 2.95 लाख रुपए लिए। फिर भी उसकी डिमांड कम नहीं हुई। इसलिए थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। मामले में आरोपी महेश्वरी बघेल उर्फ पूजा, गुरमीत कौर, विशाल सोनी को पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.