होम / बड़ी ख़बरें / कोर्ट रूम में क्लर्क ने लगाई फांसी
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई के मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर एक क्लर्क ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अुनसार मंगलवार सुबह जब कोर्ट खुला तो वहां जब कुछ लोग पहुंचे तो देखा कि क्लर्क सोमनाथ फ ंदे से लटका हुआ है। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भिलाई-3 थाना पुलिस ने मृतक का शव को फ ंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया।
बताया जाता है कि मृतक क्लर्क सोमनाथ ठाकुर ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में फ ांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह पता नही चली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.