होम / बड़ी ख़बरें / शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को मिले 16.70 करोड़ रुपये
बड़ी ख़बरें
रायपुर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को प्रेस नोट जारी कर बताया है कि शराब घोटाले मामले पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपये की आपराधिक आय प्राप्त हुई थी, जिसे उन्होंने अपनी रियल एस्टेट कंपनियों के ज़रिए वैध दिखाने की कोशिश की एजेंसी का दावा है कि इस राशि का इस्तेमाल उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स के निर्माण में नकद भुगतान और बैंकिंग प्रविष्टियों के जरीये किया। जांच में यह भी सामने आया है कि चैतन्य ने कथित रूप से त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ मिलकर वि_लपुरम प्रोजेक्ट में फ्लैट की फर्जी खरीद के ज़रिए 5 करोड़ रुपये की नकद राशि का गलत तरीके से लेनदेन किया। बैंक ट्रांजैक्शन ट्रेल से पता चलता है कि त्रिलोक सिंह ढिल्लों के खाते में इस घोटाले से जुड़े धन की आवक हुई थी।
ईडी ने चैतन्य बघेल पर घोटाले से संबंधित 1000 करोड़ रुपये से अधिक की आपराधिक आय को संभालने और उसे प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष को सौंपने में अहम भूमिका निभाने का भी आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस धनराशि का उपयोग राजनीतिक और व्यावसायिक निवेश में किया गया था।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत गिरफ्तार किया और 22 जुलाई 2025 तक के लिए अदालत से रिमांड ले लिया है।
मामले में ईडी ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लों, विधायक कवासी लखमा और कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.