होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग में जल्द मूर्तरूप लेगा आईटी पार्क, विधायक और कलेक्टर ने स्थल का किया मौका मुआयना
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। जिला मुख्यालय दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा के अनुरूप आईटी पार्क की स्थापना जल्द मूर्तरूप लेगा। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, कलेक्टर अभिजीत सिंह और निगम महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने आज अधिकारियों के साथ आईटी पार्क हेतु केनाल रोड स्थित नवनिर्मित काम-काजी महिला छात्रावास का अवलोकन किया। विधायक श्री यादव ने अधिकारियों को खाली पड़े नवनिर्मित भवन की साफ-सफाई, रंग-रोगन कराने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने आईटी कंपनियों हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रस्ताव तैयार करने आईआईटी भिलाई के अधिकारियों को निर्देशित किये। इस अवसर पर आईआईटी भिलाई के संचालक राजीव प्रकाश, दुर्ग निगम कमिश्नर सुमीत अग्रवाल के अलावा निगम एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं दुर्ग निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.