ब्रेकिंग

एक पेड़ माँ के नाम" अभियान, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया पौधारोपण

98519072025133922whatsappimage2025-07-19at7.07.34pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग वनमंडल द्वारा नगर सेनानी कार्यालय में आज एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। परिसर को ग्रीन जोन के रूप में विकसित करने विधायक गजेन्द्र यादव ने स्वयं पौधा रोपे इसके पश्चात अन्य जनप्रतिनिधियों और स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स ने साथ मिलकर फलदार और छायादार पौधा रोपित किये पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम जनमानस को प्रेरित किये। इस दौरान विधायक और कलेक्टर ने स्काउट्स के उत्कृष्ट कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर रचनात्मक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने उनका उत्साहवर्धन किये। 
      हरियाली के प्रति जन-जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से दुर्ग वन मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर विधायक गजेन्द्र यादव के साथ दुर्ग निगम जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्ष, एसडीआरएफ के जवान से लेकर स्काउट्स-गाइड्स तक सभी ने अपनी सहभागिता निभाते हुए पौधा रोपित किये और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिए।

Image after paragraph

        विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की "एक पेड़ माँ के नाम" सिर्फ एक पौधारोपण अभियान नहीं, इसमें भावनाएं है जिसमें कृतज्ञता, प्रेम और प्रकृति के प्रति सम्मान की जड़ें हैं। आने वाली पीढ़ियों को हरियाली से जोड़ने तथा जलवायु संकट से निपटने में सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक पौधा रोपित कर उसके संरक्षण करने आव्हान किये। 
       इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वन मंडलाधिकारी दीपेश कपिल, वन रक्षक एम. मारिबेला, निगम आयुक्त, एसडीएम सहित नगर सेनानी कार्यालय के अधिकारी, जवान, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.