होम / बड़ी ख़बरें / शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया गया पेश
बड़ी ख़बरें
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार सुबह भिलाई स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर छापा मारा। इस दौरान उनके पुत्र चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया है।
ईडी ने चैतन्य को विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां एजेंसी द्वारा उनकी रिमांड मांगे जाने की संभावना जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की करीब 8 सदस्यीय टीम सुबह 6 बजे दो वाहनों में सवार होकर भूपेश बघेल के निवास पर पहुंची। जैसे ही यह खबर फैली, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। स्थिति को देखते हुए जिला पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
ईडी की यह कार्रवाई राज्य में सामने आए शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें पहले से कई अधिकारियों और नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.