होम / बड़ी ख़बरें / चैतन्य बघेल की गिरफ्तार के बाद भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और कांग्रेस विधायक पहुंचे न्यायालय
बड़ी ख़बरें
-भिलाई में ईडी की छापेमारी के बाद चैतन्य बघेल कोर्ट में पेश
रायपुर । छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान उनके बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया गया, जिन्हें रायपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया है।
चैतन्य को विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की अदालत में पेश किया गया, जहां ईडी ने उनकी रिमांड की मांग रखी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं न्यायालय पहुंचे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और कांग्रेस के सभी विधायक भी अदालत परिसर में मौजूद हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.