होम / दुर्ग-भिलाई / अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी: प्रेम प्रसंग में महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
नंदिनी नगर। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। मृतिका कुंवरिया बाई उर्फ चिंया (45 वर्ष), निवासी ग्राम हरदी हाल नंदिनी टाउनशिप, संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाई गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 जुलाई को प्रार्थिया ममता जंघेल ने थाना नंदिनी नगर में सूचना दी थी कि 12 जुलाई की रात 9 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह 8:30 बजे के बीच कुंवरिया बाई अपने घर में मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतिका का दीपक कुमार तोडसे (42 वर्ष), निवासी रायपुर रोड अहिवारा से प्रेम संबंध था। मृतिका उस पर बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी। घटना वाली रात दीपक कुंवरिया के घर आया था। इसी दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ। आक्रोश में आकर दीपक ने कुंवरिया का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, त्रिनयन ऐप, सायबर तकनीक और टावर डम्प की मदद से आरोपी की पतासाजी कर दीपक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 159/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
नाम: दीपक कुमार तोडसे उम्र: 42 वर्ष
पता: रायपुर रोड, अहिवारा, नंदिनी नगर
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.