दुर्ग। जिले के धमधा ब्लॉक के किसानो ने आज दुर्ग कलेक्ट्रेट का घेराव किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में किसान दुर्ग पहुचे और सरकार की शराब दुकान खोलने की नीतियों का जमकर विरोध किया। दरअसल धमधा के ग्राम अछोली में सरकारी शराब दुकान खोलने को लेकर नीविदा निकाली गई है जिसको लेकर ग्रामीणों ने पिछले दिनों जमकर विरोध किया था। वही ग्रामीण किसानों का कहना है कि किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा सरपंच के नाम और उसके लेटर हेड पर एनओसी दे दी गई जो कि पूरी तरह फर्जी है। वही इस मामले पर सरपंच का कहना है कि बिना अनुमति दी गई एन ओ सी की शिकायत एसडीएम के पास की गई है। किसान टेक सिंह चंदेल का कहना है कि सरकार गाँव मे शराब दुकान खोलने पर आमादा है ग्राम वासी औऱ स्थानीय किसान नही चाहते कि अछोली में शराब दुकान खुलने से आसपास का माहौल खराब होगा तो वही इलाके में अशांति भी फैलेगी। यदि सरकार ने जबरदस्ती सरकारी शराब दुकान खोलने की कोशिश की तो धमधा के किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.