ब्रेकिंग

अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए निगम मुस्तैद, 24 घंटे तैनात रहेगा अमला, कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी

53109072025140821img-20250709-wa0220.jpg

दुर्ग। शहर में लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है। निगम का अमला चौबीसों घंटे पानी भराव की समस्या को रोकने, प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने व उनके भोजन आदि की व्यवस्था करने में लगा रहेगा।
आयुक्त श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने मोबाइल 24 घंटे चालू रखने की सख्त हिदायत दी है ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
नाडल अधिकारी नियुक्त शहर में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समुचित मॉनिटरिंग के लिए कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम (मो. 9993321120) को नाडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कंट्रोल रूम में दो शिफ्ट में तैनात रहेंगे अधिकारी निगम ने कंट्रोल रूम संचालन के लिए दो शिफ्ट निर्धारित की हैं।
प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कंट्रोल रूम प्रभारी होंगे –

करण यादव (9770946930), हरिशंकर साहू (7773007174), अपर्णा मिश्रा (9074225253), पंकज साहू (9691030600), प्रेरणा दुबे (9630541539), उमयंती ठाकुर (8103967854) एवं विनोद मांझी (9589081099)।
रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक
कंट्रोल रूम प्रभारी होंगे –

सुरेश केवलानी (9425675465), राजेंद्र ढबाले (7999828273), व्ही. पी. मिश्रा (7987641410), संजय ठाकुर (9340401946), मोहित मरकाम (9685373777), गिरीश दीवान (7746015450) एवं विकास दमाहे (6263493218)।
स्वास्थ्य व राहत व्यवस्थाएं भी तैयार..
 स्वास्थ्य अधिकारी धमेन्द्र मिश्रा (मो. 6261579164) को बाढ़ की स्थिति में प्रभावितों के वैकल्पिक स्थान पर ठहराव एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं कार्यपालन अभियंता आर.के. जैन (मो. 9907914100) व उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह, कर्मशाला अधीक्षक सोएब अहमद वाहन आदि आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर नजर रखेंगे।
सफाई व उपकरणों की विशेष व्यवस्था आयुक्त श्री अग्रवाल ने सफाई जोन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में दोनों पाली में सफाई कर्मचारियों सहित मुस्तैद रहने को कहा है। साथ ही प्रत्येक शिफ्ट में तैनात अधिकारियों को टार्च, रस्सी, गैती, फावड़ा एवं अन्य आवश्यक उपकरण अपने पास रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
उन्होंने बताया कि बाढ़ संभावित इलाकों में शासकीय भवनों व अन्य संरचनाओं को सुरक्षित रखा जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावितों को वहां आश्रय दिया जा सके।
जनता से सहयोग की अपील..
 नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर संपर्क करें। निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और जनता की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.